मारपीट में एक व्यक्ति घायल

मारपीट में एक व्यक्ति घायल बरहट . थाना क्षेत्र के भोजहा गांव में शनिवार देर संध्या गांव के ही दो मनचले युवक द्वारा घर में घुस कर मारपीट व अभ्रद व्यवहार करने को लेकर मीना देवी नामक महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.बम बहादुर सिंह की पत्नी मीना देवी ने […]
मारपीट में एक व्यक्ति घायल बरहट . थाना क्षेत्र के भोजहा गांव में शनिवार देर संध्या गांव के ही दो मनचले युवक द्वारा घर में घुस कर मारपीट व अभ्रद व्यवहार करने को लेकर मीना देवी नामक महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.बम बहादुर सिंह की पत्नी मीना देवी ने थाना में दिये लिखित आवेदन में बतायी कि शनिवार संध्या मेरे पति शौच करने के लिए बगीचा की ओर गये थे. तभी नशा में धुत गांव के ही कृष्णानंदन सिंह और उसका भतीजा राजा सिंह अचानक घर में घुस कर मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. मेरे द्वारा किया गया हो-हल्ला सुन कर वहां पहंचे मेरे पति द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों चाचा-भतीजा ने उनके साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कांड संख्या 77/15 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










