कवि गोष्ठी में कहीं चुनावी रंग तो कहीं व्यवस्था पर चोट

कवि गोष्ठी में कहीं चुनावी रंग तो कहीं व्यवस्था पर चोट प्रतिनिधि, लखीसरायशहर के नया बाजार धर्मशाला में रविवार को जिला साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रो महेश प्रसाद सिंह ने की. कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह की कविता अवगाहन कर रहा हूं साहित्य का, सीखने नहीं देते हैं […]
कवि गोष्ठी में कहीं चुनावी रंग तो कहीं व्यवस्था पर चोट प्रतिनिधि, लखीसरायशहर के नया बाजार धर्मशाला में रविवार को जिला साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रो महेश प्रसाद सिंह ने की. कवि राजेश्वरी प्रसाद सिंह की कविता अवगाहन कर रहा हूं साहित्य का, सीखने नहीं देते हैं लोग, मुकद्दर इस शहर का लिखने नहीं देते हैं लोग के माध्यम से वर्तमान व्यवस्था पर चोट की. तो भोला पंडित की कविता चुनाव समर में कूद गेल भारत के राजनेता, हे बिहार के जनाधार तू ही हो भाग्य विधाता और अवधेश कुमार निराला की कविता चढ़ा महापर्व का बुखार, बना डॉक्टर जनता नेता बीमार, जैसे ही चुनाव आता, नेताओं का चौपाल लग जाता चुनावी फिजा की झलक दिखा गया. प्रो महेश प्रसाद सिंह ने अपनी कविता होड़ है पुरस्कार लौटाने की अच्छा है खोये थे जो गुमनाम अंधेरे में , उन्हें मिल गया नाम अखबारों में स्थान … के माध्यम से साहित्यकारों द्वारा पुरस्कार लौटाने की स्थितियों का चित्रण किया है. देवेंद्र आजाद ने अपनी कविता हम और आप मिलाते हैं सुरताल, मनमानी करता है अस्पताल … के माध्यम से अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को आईना दिखाया है. इसके अलावा रोहित कुमार ने बोझिल सी आंखें निहारे किसे, किसके इंतजार में भरी हैं आंखे, तो सुखेदव मोदी ने अपनी कविता किस्मत का वह धनी परिवार, जिसके घर बेटी जन्मी,बढ़ी और पढ़ी है….. के अलावे राजेंद्र कंचन ने कल तुम भूत बनने वाले हो तुम्हारा वर्तमान समाप्त होने वाला है इसलिए अब तुम भूत बनने की तैयारी करो,भूत वर्तमान दोनों जुड़वा भाई है, इसलिए प्रकृति के इस नियमन का स्वागत करो.. तथा प्रदीप कुमार मोदी ने त्याग कर मानवता की प्रवृति पशु बन रहे हैं इनसान, हवस की भूखी भेड़िया बन हवसी बन रहा है मनु का संतान … कविता से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










