35 लीटर देसी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

35 लीटर देसी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सूर्यगढ़ा. होली को लेकर पुलिस इन दोनों अलर्ट मोड में है. सूर्यगढ़ा पुलिस में शनिवार को तीन जगह से कल 35 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा से 10 लीटर शराब के साथ इसी मुहल्ला के रहने वाले नरेश पासवान के पुत्र शराब तस्कर नवल पासवान को गिरफ्तार किया है. एसआई मो आलम के नेतृत्व में पुलिस ने मानुचक बिंद टोली गांव से 15 लीटर देसी शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्व रामवरण महतो के पुत्र नागो महतो को गिरफ्तार किया गया. इधर, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में पटेलपुर गांव से एक बाइक पर लोड 10 लीटर देसी शराब पुलिस ने जब्त किया है. यहां तस्कर पुलिस की भनक मिलते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया. मामले में बाइक के अज्ञात चालक एवं मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
घर में आग लगाने के मामले में पिता- दो पुत्र गिरफ्तार
सूर्यगढा़. माणिकपुर थाना के पुलिस ने मुस्तफापुर गांव में छापेमारी का इसी गांव के रहने वाले विष्णुदेव राम एवं उनके दो पुत्र सकलदेव राम उर्फ सकलू राम एवं सन्नी राम को गिरफ्तार किया है. माणिकपुर थानाध्यक्ष चंदना कुमार कुमारी ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 की रात तीनों पिता-पुत्र ने मुस्तफापुर गांव में इसी गांव के रहने वाले स्व जुलम राम की पत्नी पूनम देवी के घर में आग लगा दिया. मामले को लेकर 27 नवंबर 2024 को पूनम देवी के लिखित बयान पर माणिकपुर थाना में कांड संख्या 142/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज है, आरोपी फरार चल रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




