रोहित की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप, 18 लोग नामजद
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Nov 2025 8:45 PM
विज्ञापन
टाउन थाना के साबिकपुर सावन डीह हरूहर नदी में मंगलवार को मिले बालगुदर निवासी राजो सहनी के पुत्र रोहित सहनी के शव मामले में परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है
विज्ञापन
लखीसराय.
टाउन थाना के साबिकपुर सावन डीह हरूहर नदी में मंगलवार को मिले बालगुदर निवासी राजो सहनी के पुत्र रोहित सहनी के शव मामले में परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. टाउन थाना में मृतक के भाई रामबाबू सहनी ने एक आवेदन देकर लखीसराय एवं शेखपुरा के सीमा अवस्थित व शेखपुरा जिला के आलापुर के 18 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया. टाउन थाना को दिये गये आवेदन के अनुसार कहा गया कि आलापुर उनके भाई मछली मारने गया था, मछली मारने के विवाद में उसकी भाई रोहित की हत्या कर हरूहर नदी में शव को फेंक दिया गया ताकि लोगों को रोहित की मौत डूबकर हुई है. प्रभारी टाउन थानाध्यक्ष मो फैयाज ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, अधिकारियों द्वारा अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










