पिपरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित

शुक्रवार की शाम प्रभारी बीडीओ सह सीओ परवीन अनुरंजन ने पिपरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया.
सूर्यगढ़ा. शुक्रवार की शाम प्रभारी बीडीओ सह सीओ परवीन अनुरंजन ने पिपरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण, साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संदर्भ में पूछताछ की. प्रभारी बीडीओ ने बताया की निरीक्षण के दौरान 17 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाये गये. जिसकी जांच रिपोर्ट जिले के वरीय पदाधिकारी को भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर चिकित्सक मौजूद थे. साफ-सफाई एवं दवा की उपलब्धता आदि व्यवस्था संतोषजनक पाया गया. इधर, मामले को लेकर पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों का बचाव करते नजर आये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कुछ स्वास्थ्य कर्मी सीएल लेकर छुट्टी पर थे, जबकि कुछ फील्ड गये हुए थे. शादी का मौसम होने की वजह से कुछ कर्मी समय से पहले चले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










