बड़हिया में 19 जून से लगेगा 15 दिवसीय निशुल्क योग शिविर

Updated:
विज्ञापन
बड़हिया में 19 जून से लगेगा 15 दिवसीय निशुल्क योग शिविर

बड़हिया में 19 जून से 15 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

शिविर की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक

बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार

नगर के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 19 जून से 15 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान के तत्वावधान में होगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतीक कुमार तथा अंचलाधिकारी राकेश आनंद ने की.

इस दौरान योग संस्थान के पदाधिकारियों ने शिविर के आयोजन, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी. अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों से पहुंचे मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया.

बताया गया कि शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग बिना किसी शुल्क के योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. संस्थान के निदेशक दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का संचालन प्रतिदिन सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक किया जायेगा. विशेष रूप से 12वीं पास तथा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को उन्नत योग प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा, जिससे उन्हें भविष्य में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने में सहायता मिल सकेगी. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रतीक कुमार एवं सीओ राकेश आनंद ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है. बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे. वहीं योग संस्थान की ओर से निदेशक दिनेश कुमार दुबे, जिला समन्वयक भोपाल सिंह तथा राज्य समन्वयक देवमति कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन