ePaper

बिल्लो गांव से 14 वर्षीय किशोर चार दिनों से लापता, परिजन परेशान

Updated at : 26 Jun 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिल्लो गांव से 14 वर्षीय किशोर चार दिनों से लापता, परिजन परेशान

प्रखंड अंतर्गत बिल्लो गांव से पिछले चार दिनों से 14 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार गायब है, जिसे लेकर परिजन परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत बिल्लो गांव से पिछले चार दिनों से 14 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार गायब है, जिसे लेकर परिजन परेशान हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि बिल्लो गांव निवासी शिवपूजन पासवान का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बीते शनिवार को अपने ही गांव के संजय चौधरी के दरवाजे पर कोचिंग पढ़ने गया था. शाम को घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने गांव में पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला. वहीं दूरभाष पर अपने दूर के रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया, लेकिन प्रिंस की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई. जिसको लेकर प्रिंस कुमार की मां सरिता देवी ने बुधवार को रामगढ़ चौक थाने में लिखित आवेदन दिया है. इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. अब प्रशासनिक स्तर से भी बच्चे की खोज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन