राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट: मुजफ्फरपुर ने सीवान को टाई ब्रेकर में 2-0 से हराकर बना चैंपियन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Apr 2026 6:47 PM
विज्ञापन
मैच के दौरान दोनों ही टीम का लगातार दबदबा बना रहा
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर और सीवान के बीच हुआ फाइनल मुकाबला
अंशु यादव को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गोलकीपर का खिताब
लखीसराय. शहर के केआरके मैदान में खेले जा रहे सैयद एजाज हुसैन कप डे नाइट राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला सीवान और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. टॉस मुजफ्फरपुर की टीम ने जीता और किक ऑफ सीवान की टीम ने किया. रोमांचक मैच के दौरान टाई ब्रेकर में मुजफ्फरपुर टीम ने सीवान को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का खिताब हासिल किया. मैच के पहले हाफ के 35 मिनट के खेल में दोनों ही टीमें लगातार गोल दागने के लिए लगातार एक दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण करती रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. मैच के दौरान दोनों ही टीम का लगातार दबदबा बना रहा. मैच का उद्घाटन डॉ कुमार अमित और डॉ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के 35 मिनट के खेल में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी. दोनों ही टीमें एक दूसरे के गोल पोस्ट पर आक्रमण करते रहे, लेकिन दोनों ही टीमों के गोलकीपर ने गोल नहीं होने दिया. इसके बाद 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें धुआंधार आक्रमण करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सका. टाई ब्रेकर में मुजफ्फरपुर टीम की जर्सी नंबर 04 की खिलाड़ी रूबी कुमारी ने गोल दागी. इसके बाद जर्सी नंबर 16 की खिलाड़ी अन्नू कुमारी ने अपनी टीम के लिए गोल दागकर टीम को बढ़त दिलायी. मुजफ्फरपुर टीम की गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी गोल नहीं होने दिया. सीवान टीम की खिलाड़ी एक भी गोल नहीं दाग सकी. प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट गोल कीपर का खिताब मुजफ्फरपुर टीम की गोलकीपर अंशु यादव को दिया गया. बेस्ट 11 की खिलाड़ी का खिताब सीवान टीम की जर्सी नम्बर 06 की खिलाड़ी अंजली कुमारी तथा गोल्डन बूट का पुरस्कार बेगूसराय टीम की कौशिकी कुमारी को दिया गया. कौशिकी ने खेल के दौरान सात गोल दागे थे. खेल के दौरान मुख्य रेफरी के रूप में रौशन गुप्ता, सहायक रेफरी के रूप में कैलाश कुमार पंडित और रजी अहमद चौथे रेफरी के रूप में हरेंद्र यादव ने अपनी भूमिका निभायी. मौके टेक्निकल टीम के संजीव कुमार सिंह, असगर इमाम ने भूमिका निभायी. कार्यक्रम में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, पूर्व फुटबॉलर कामेश्वर मंडल, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, राजेश शर्मा, जॉन मिल्टन पासवान, शिवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, शाहनवाज आलम, जैनुल हक, नवल मंडल सहित अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










