दिन में ठंड से राहत, शाम ढलते ही कनकनी से लोगों को परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : तीन दिनों से दिन में ठंड से आमलोग को राहत और शाम ढलते ही कनकनी से परेशानी बढ़ा देती है, जबकि रबी फसलों के लिए लाभदायक है. जिले के बड़हिया में दिन में धूप निकलते ही तापमान में बढ़ोतरी होती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने लगती है. सूर्यास्त होते ही […]
विज्ञापन
लखीसराय : तीन दिनों से दिन में ठंड से आमलोग को राहत और शाम ढलते ही कनकनी से परेशानी बढ़ा देती है, जबकि रबी फसलों के लिए लाभदायक है. जिले के बड़हिया में दिन में धूप निकलते ही तापमान में बढ़ोतरी होती है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलने लगती है. सूर्यास्त होते ही तापमान में गिरावट जारी होते ही कनकनी बढ़ जाती है जिससे लोग अलाव का सहारा लेकर कनकनी से बचाव कर रहे हैं, जबकि दिन में गर्म और शाम ठंड पड़ने से टाल क्षेत्र में लगी रबी फसलों को फायदा पहुंचा रही है.
बोले किसान
दीपक कुमार, निरंजन कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार आदि ने बताया दिन में गर्म और रात में ठंड पड़ने से टाल क्षेत्र में लगी रबी फसलों के लिए उपर्युक्त मौसम चल रहा है, ऐसे ही मौसम का इंतजार हमलोग का था. क्योंकि गर्म मौसम में रबी फसलों में दाना आयेगा.
सुबह शाम ठंड से फसलों में दाना विलंब से आता है जिससे हमलोग चिंतित थे, लेकिन अब दिन में गर्म होते ही हमलोग के बीच खुशी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










