गैस सिलिंडर से दो घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति नुकसान

मेदनीचौकी : क्षेत्र के खावा बिंद टोली वार्ड संख्या 9 में सोमवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर से आग लगने के कारण दो घर जलकर राख हो गया. निषाद विकास संघ के जिला सचिव सोमर साव ने बताया कि सुबह सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से अचानक आग […]
मेदनीचौकी : क्षेत्र के खावा बिंद टोली वार्ड संख्या 9 में सोमवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर से आग लगने के कारण दो घर जलकर राख हो गया. निषाद विकास संघ के जिला सचिव सोमर साव ने बताया कि सुबह सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से अचानक आग पकड़ लिया, जिससे गुड़िया देवी पति अर्जुन महतो और सुनिता देवी पति राजो महतो का ईंट व करकट के दो घर जल गया. जिसमें दोनों घरों में 4 बोरा गेंहूं, दो बोरा मकई, एक क्विंटल चावल, दलहन का अनाज, कपड़ा, बर्तन, पंखा, गैस चुल्हा, चौकी 15 हजार नगद आदि कई सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने आग लगे गैस सिलिंडर में मिट्टी डाल कर बुझाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










