लखीसराय : सर्च आपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन व नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2019 4:03 PM

विज्ञापन

– चानन थाना क्षेत्र के पंचभूर पहाड़ की घटना– कोबरा बटालियन के द्वारा फायरिंग पर भागे नक्सली– भागने के दौरान नक्सलियों के द्वारा छोड़े गये सामान को किया गया बरामद– बरामद सामानों में एक राइफल, दो पावर जेल, दो डेटोनेटर, पिट्ठू बैग सहित अन्य सामान शामिल लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित […]

विज्ञापन

– चानन थाना क्षेत्र के पंचभूर पहाड़ की घटना
– कोबरा बटालियन के द्वारा फायरिंग पर भागे नक्सली
– भागने के दौरान नक्सलियों के द्वारा छोड़े गये सामान को किया गया बरामद
– बरामद सामानों में एक राइफल, दो पावर जेल, दो डेटोनेटर, पिट्ठू बैग सहित अन्य सामान शामिल

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा के समीप पंचभूर पहाड़ी पर शनिवार की पूर्वाहन 11 बजे कोबरा 207 बटालियन के द्वारा सर्च आपरेशन चलाये जाने के दौरान नक्सलियों की ओर से जवानों के ऊपर फायरिंग की गयी. जिसपर कोबरा बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ जवाबी फायरिंग प्रारंभ किया. कोबरा बटालियन के द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद नक्सली फायरिंग करते हुए घने जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गये.

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के जंगल में होने की सूचना पर कोबरा 207 बटालियन के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा के पास पंचभूर पहाड़ी के समीप संतरी नक्सलियों के द्वारा कोबरा जवानों को देखते ही फायरिंग कर दी गयी. जिसका जवाब कोबरा जवानों की ओर से मिलने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए. नक्सलियों के भागने के क्रम में उनसे छूटे सामानों को कोबरा बटालियन के द्वारा सर्च करने के दौरान बरामद किया गया. सूत्रों के अनुसार दोपहर एक बजे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही.

सूत्रों की माने तो दोनों तरफ सौ राउंड से अधिक फायरिंग की गयी. वहीं, सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ समाप्त होने के बाद से सर्च अभियान जारी है. जिसमें अभी तक कोबरा बटालियन के हाथ नक्सलियों के भागने के दौरान छूटा एक राइफल, दो पावर जेल, दो डेटोनेटर सहित पिट्ठू बैग व कई नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री बरामद की गयी है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस विभाग के सभी अधिकारी जंगल से कोबरा बटालियन के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी देने की बात कही.

बोले एसपी
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा के पास कोबरा 207 बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसका कोबरा की ओर से माकूल जवाब दिया गया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है. कोबरा बटालियन के वापस लौटने के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी. हालांकि उन्होंने अब तक सर्च अभियान के क्रम में एक राइफल सहित कुछ विस्फोटक सामग्री व नक्सलियों के सामानों के मिलने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन