पिकअप वैन ने मारी ऑटो में टक्‍क्‍र, हादसे में महिला जख्‍मी, अस्‍पताल में भर्ती

Updated at : 12 Jun 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन ने मारी ऑटो में टक्‍क्‍र, हादसे में महिला जख्‍मी, अस्‍पताल में भर्ती

लखीसराय : जानकारी के मुताबिक मृतका घटना के दिन तड़के अपनी शादीशुदा बड़ी पुत्री के ससुराल बेगूसराय जाने के लिये घर से निकली थी. उसे मुंगेर से ट्रेन द्वारा बेगूसराय जाना था. मृतका झापानी गांव डोमिनियां ढाला के समीप ऑटो पर सवार हुई. ऑटो चालक को मुंगेर जाना था लेकिन वह यात्री लेने के ख्याल […]

विज्ञापन

लखीसराय : जानकारी के मुताबिक मृतका घटना के दिन तड़के अपनी शादीशुदा बड़ी पुत्री के ससुराल बेगूसराय जाने के लिये घर से निकली थी. उसे मुंगेर से ट्रेन द्वारा बेगूसराय जाना था. मृतका झापानी गांव डोमिनियां ढाला के समीप ऑटो पर सवार हुई. ऑटो चालक को मुंगेर जाना था लेकिन वह यात्री लेने के ख्याल से ऑटो को वापस सूर्यगढ़ा की ओर मोड़कर किरणपुर ढाला के समीप ऑटो खड़ी कर यात्री का इंतजार कर रहा था. ऑटो मुंगेर जाने की दिशा में मोड़कर सड़क किनारे खड़ा किया गया था.

तभी मुंगेर की ओर से सूर्यगढ़ा की ओर आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया जिससे ऑटो सड़क पर ही पलट गया और ऑटो पर सवार मृतका अनीता देवी ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ऑटो चालक सहित दो अन्य भी दुर्घटना में जख्मी हुए. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिये सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया. जहां से उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया.

लखीसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. घायल ऑटो चालक को इलाज के लिये मुंगेर ले जाया गया. इधर, दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया. मेदनीचौकी पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया. जबकि ऑटो पुलिस के हाथ नहीं आ पाया. मृतका के परिजनों ने प्रखंड कार्यालय आकर बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर से सरकारी सहायता की गुहार लगायी.
मृतका के परिजन को मिला पारिवारिक योजना का लाभ
सूर्यगढ़ा . मंगलवार को सड़क हादसे में मृत अनीता देवी पति दिनेश नोनियां ग्राम झपानी के परिजन को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत् बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर के निर्देश पर 20 हजार रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किया गया. प्रखंड कार्यालय के नाजीर संजय कुमार ने मृतका के पति दिनेश नोनियां को राशि का चेक प्रदान किया. इसके पूर्व डीटीओ सादिक जफर की उपस्थिति में मृतका के परिजन बीडीओ से मिलकर उनसे सरकारी सहायता की गुहार लगायी थी. बीडीओ द्वारा उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना दिये जाने का निर्देश दिया गया.
घटना से ग्रामीण स्तब्ध
सूर्यगढ़ा . प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के झपानी गांव में मंगलवार की तड़के सड़क हादसा में 42 वर्षीया अनीता देवी की मौत के बाद घटना से ग्रामीण स्तब्ध थे. मृतका का पति दिनेश नोनियां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है.
उसकी पांच संतान में दो बड़ी पुत्री 25 वर्षीया प्रतिमा एवं 20 वर्षीया सीमा शादीशुदा है. प्रतिमा की शादी बेगूसराय हुई है. मृतका अपनी बड़ी पुत्री से मिलने बेगूसराय जाने के लिये घर से निकली थी और हादसे का शिकार हो गयी. वह अपने पीछे 18 वर्षीया पुत्री रीमा, 16 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार व 14 वर्ष का पुत्र रिक्की कुमार को छोड़ गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया जहां मृतका की एक झलक पाने को लोगों का तांता लगा रहा. परिजनों की चित्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो रही थी.
इधर, दुर्घटना में घायल देवघरा निवासी अमित भी परीक्षा देने बेगूसराय जा रहा था.
किरणपुर ढाला के समीप अक्सर होता है हादसा : मेदनीचैकी-सूर्यगढ़ा के बीच किरणपुर ढाला के समीप अक्सर सड़क हादसा होता है. लोगों का कहना है कि यहां ऑटो सहित अन्य यात्री वाहन को चालक खड़ा कर यात्रियों का इंतजार करते नजर आते है. सड़क सुनी होने की वजह से यहां वाहनों की रफ्तार अधिक होती है. सड़क किनारे अवैध वाहन पड़ाव हादसा का मुख्य कारण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन