गंगासराय एनएच 80 पर ऑटो पलटने से सात घायल

लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा सराय एनएच 80 पर गुरुवार को सिमरिया घाट से जमुई सिकंदर जा रही एक ऑटो बीआर 46-2599 के पलटने से उसपर सवार सात लोग जख्मी हो गया. घायलों में छह महिला व एक पुरूष शामिल है. जिसमें रूका देवी पति औकन मंडल (30 वर्ष), मीणा देवी […]
लखीसराय : जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा सराय एनएच 80 पर गुरुवार को सिमरिया घाट से जमुई सिकंदर जा रही एक ऑटो बीआर 46-2599 के पलटने से उसपर सवार सात लोग जख्मी हो गया. घायलों में छह महिला व एक पुरूष शामिल है. जिसमें रूका देवी पति औकन मंडल (30 वर्ष), मीणा देवी पति केदार मंडल (40 वर्ष), कृपाल देवी पति दरोगी मंडल (42वर्ष), श्यामा देवी भोला साव (40 वर्ष), रूपम देवी पति निरंजन कुमार (35 वर्ष), राजकुमार साव पिता राकेश कुमार (30 वर्ष) एवं बंटी देवी (30वर्ष) प्रमुख हैं. सभी जख्मी को सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया. सभी घायल बेगूसराय सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर सिकंदरा जा रहे थे. इसी दौरान गंगासराय एनएच 80 पथ पर अनियंत्रित हो ऑटो पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










