लोकसभा चुनाव : स्ट्रांग रूम तैयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

किशनगंज : लोकसभा चुनाव में वोटिंग के बाद ईवीएम रखने के लिए बाजार समिति प्रांगण तैयार है. मतदान के बाद सभी ईवीएम यहीं रखे जाने हैं. मतों की गिनती भी यहीं की जाएगी. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए कक्ष की सभी खिड़कियों को ईंट से बंद कर […]
विज्ञापन
किशनगंज : लोकसभा चुनाव में वोटिंग के बाद ईवीएम रखने के लिए बाजार समिति प्रांगण तैयार है. मतदान के बाद सभी ईवीएम यहीं रखे जाने हैं. मतों की गिनती भी यहीं की जाएगी. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए कक्ष की सभी खिड़कियों को ईंट से बंद कर दिया गया है.
वहीं स्ट्रांगरूम के अंदर पेंट कर स्क्वायर शेप में खांचे बनाए गए हैं. सभी खांचों पर नंबर अंकित कर दिया गया है. इसी के हिसाब से इवीएम रखी जाएगी. किस कक्ष में कहां की इवीएम रखी जाएगी इसे पेंटिंग के जरिए इंगित किया गया है.
वैसे तो हर चुनाव में स्ट्रांगरूम बाजार समिति में ही बनाया जाता है. मतों की गिनती भी यहीं होती है. सुरक्षा को लेकर अभी से पूरा एरिया सील कर दिया गया. है. वहीं सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है. इवीएम को रखे जाने के बाद किसी का भी प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया जाएगा.
देर शाम के बाद जमा होने लगा ईवीएम. गुरुवार चुनाव समाप्ति के बाद बूथों से इवीएम,वीवीपैट को लाकर यहां जमा किया जा रहा है. जो देर रात या आज सुबह तक जमा होगा. शुरू में जिला से नजदीक के बूथों किशनगंज शहर, पोठिया, कोचाधामन से मतदानकर्मी पहुंचने लगे. जबकि दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज, अमौर, बायसी से ईवीएम देर रात तक आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










