जितेंद्र हॉल्ट के पास बालू माफियाओं ने किया पुलिस पर रोड़ेबाजी

Updated at : 19 Apr 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
जितेंद्र हॉल्ट के पास बालू माफियाओं ने किया पुलिस पर रोड़ेबाजी

चानन : स्थानीय थाना क्षेत्र के शहीद जितेंद्र हॉल्ट के पास बालू माफियाओं द्वारा पुलिस पर की रोड़ेबाजी किये जाने से दो सैप जवान जख्मी हो गये. विदित हो कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक गाड़ी गोपालपुर किऊल नदी बालू घाट पर बालू लोड कर रही है, त्वरित कार्रवाई करते […]

विज्ञापन
चानन : स्थानीय थाना क्षेत्र के शहीद जितेंद्र हॉल्ट के पास बालू माफियाओं द्वारा पुलिस पर की रोड़ेबाजी किये जाने से दो सैप जवान जख्मी हो गये. विदित हो कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से अधिक गाड़ी गोपालपुर किऊल नदी बालू घाट पर बालू लोड कर रही है, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उस स्थान पर गयी जहां बालू लोड किया जा रहा था.
पुलिस की भनक लगते ही गाड़ी का चालकों ने भागना शुरू कर दिया. इसी दौरान शहीद जितेंद्र हॉल्ट के पास नहर पर गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. जब तक पुलिस कुछ समझ पाती तबतक बालू माफियाओं द्वरा पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया.
जिसमें दो सैंप के जवान जख्मी हो गये एक का सिर फट गया तथा दूसरे को भी चोटें आयी है. चानन थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जब दोनों अवैध बालू लोड गाड़ी को जब्त कर थाना लाया जा रहा था कि अचानक पीछे से बालू माफिया ने पत्थरबाजी कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.
उन्होंने कहा कि सभी बालू माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है. सभी पुलिस के रडार पर और युद्धस्तर पर छापेमारी अभियान चलायी जायेगी, जो भी इस रोड़ेबाजी में शामिल है उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन