12 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर व चार शराबी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 10:16 PM
उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया छापेमारी अभियान
लखीसराय. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत उत्पाद विभाग लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. छापेमारी अभियान में 12 लीटर देसी शराब के साथ जहां एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं चार शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज गांव निवासी स्व धनचन राम के पुत्र राजकुमार राम को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शराब के नशे में किऊल थाना क्षेत्र के धाबोखर गांव निवासी गंगाराम के पुत्र सूरज कुमार, इसी गांव के पुलिक मंडल के पुत्र उदय कुमार एवं चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव निवासी स्व बहादुर बिंद के पुत्र आजाद कुमार, कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखना गांव निवासी स्व देवकी बिंद के पुत्र सरवन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










