सड़क दुर्घटना में घायल हुए सूरज की गयी जान

Published at :03 May 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल हुए सूरज की गयी जान

लखीसराय : जिंदगी की जंग से हारने के बाद आखिरकार सूरज की मंगलवार की देर शाम मौत हो गयी. सूरज अपने माता-पिता का एक मात्र पुत्र था. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 लाली पहाड़ी निवासी बिंदी प्रसाद वर्मा अपने ही मुहल्ले में एक छोटी सी चाय दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिंदगी की जंग से हारने के बाद आखिरकार सूरज की मंगलवार की देर शाम मौत हो गयी. सूरज अपने माता-पिता का एक मात्र पुत्र था. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 लाली पहाड़ी निवासी बिंदी प्रसाद वर्मा अपने ही मुहल्ले में एक छोटी सी चाय दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. श्री वर्मा के बड़े बेटे सूरज ने होश संभालने के बाद शहर के प्रभात चौक पर चाउमिंग की दूकान देकर अपने पिता का सहारा बना था.

विगत 22 अप्रैल को अपने ही मुहल्ले के साथी राहुल एवं सावन के साथ शादी कार्ड देकर चानन से बाइक से लखीसराय लौट रहा था. लाखोचक के समीप उसकी बाइक को विपरित दिशा से आती एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी थी, जिससे सूरज एवं उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. ग्रामीणों एवं अन्य व्यक्तियों की मदद से उसे जमुई में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था. जहां से सूरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया था.

पटना में इलाज के क्रम मंगलवार की रात उसकी मौत हो गयी. बुधवार को पटना से सूरज के शव को सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, मृतक के पिता के फर्द बयान पर ट्रैक्टर चालक एवं उसके मालिक पर कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मृतक के पिता ने बताया कि उनके दो छोटे-छोटे पुत्र एवं एक पुत्री है जिसकी शादी की बात चल रही थी. इस बीच उनके बड़े बेटे ने साथ छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन