जमीन विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

Published at :30 Mar 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में गुरुवार की दोपहर हुई दो शहोदर भाइयों के परिजनों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में एक ओर के पिता, पुत्र एवं पतोहू जख्मी हो गए. किसी तरह बच-बचाकर लखीसराय पहुंचे तीनों जख्मी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया जा रहा […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव में गुरुवार की दोपहर हुई दो शहोदर भाइयों के परिजनों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में एक ओर के पिता, पुत्र एवं पतोहू जख्मी हो गए. किसी तरह बच-बचाकर लखीसराय पहुंचे तीनों जख्मी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया जा रहा है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विपिन कुमार ने सभी जख्मी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.पथुआ ग्रामवासी 65 वर्षीय शिवन ठाकुर का सिर में भी गहरा जख्म हो गया है,

जबकि उसके पुत्र भूषण ठाकुर एवं उसकी पत्नी के भी पूरे शरीर में चोट है.जख्मी भूषण ने अपने ही शहोदर चाचा सितो ठाकुर एवं उसके चारों पुत्र सरलाही, संजय, अनिल एवं मुकेश ठाकुर द्वारा लाठी डंडे से मारपीट करने की बात कही है. इस संबंध में कवैया थाना पुलिस को अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना भेज दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन