मुरारी एवं परशुराम ने दो घर बनाने के लिए रखे थे पांच लाख रुपये

Published at :17 Mar 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
मुरारी एवं परशुराम ने दो घर बनाने के लिए रखे थे पांच लाख रुपये

सभी अग्निपीड़ित खेतिहर मजदूर, घटना के समय थे घर से बाहर सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत मानुचक बिंद टोली गांव में अचानक आग लग जाने से नौ परिवार का घर जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार शाम की है. अगलगी में आठ लाख रुपये नकद सहित लगभग 20 लाख रुपये की […]

विज्ञापन

सभी अग्निपीड़ित खेतिहर मजदूर, घटना के समय थे घर से बाहर

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के जकड़पुरा पंचायत अंतर्गत मानुचक बिंद टोली गांव में अचानक आग लग जाने से नौ परिवार का घर जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार शाम की है. अगलगी में आठ लाख रुपये नकद सहित लगभग 20 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान है. सभी अग्निपीड़ित परिवार खेतिहर मजदूर है और घटना के समय घर से बाहर खेत आदि जगहों पर काम के लिए गये हुए थे. सभी अग्निपीड़ित परिवार खेतिहर मजदूर बताये जाते हैं एवं घटना के समय घर से बाहर थे. मुरारी महतो ने बताया कि वे खेत पर थे तभी अचानक आग लगने की सूचना मिली़ जब तक घर आये सबकुछ तबाह हो गया.
परशुराम महतो की पत्नी सरसतिया देवी ने रोते हुए बताया कि पानी पटाने खेत गये थे तभी शाम चार बजे के करीब घर में अचानक आग लग गयी. अजय महतो की पत्नी प्रमिला देवी ने बतायी की कुट्टी काटने घर से बाहर गयी थीं, आग कैसे लगी मालूम नहीं. ग्रामीण सदानंद पासवान ने बताया कि जब तक अग्निशामक पहुंचता तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने अपनी तत्परता से आग बुझाने का प्रयास किया. मुखिया कृष्णदेव पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी और उन्हें ढ़ांढस दिया. पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था.
इन लोगों का घर जलकर हुआ तबाह
मुरारी महतो, पिता स्व डोमन महतो
परशुराम महतो, पिता स्व डोमन महतो
भूषण महतो, पिता स्व बहोर महतो
वरुण महतो
पिता भूषण महतो
कारेलाल महतो, पिता भूषण महतो
कन्हैया महतो, पिता भूषण महतो
अजय महतो, पिता उपेंद्र महतो
मीना देवी, पति तनिक महतो
शिवदानी महतो, पिता स्व यद्दु महतो ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन