एसटीएफ व नक्सलियों में मुठभेड़, जवान घायल

लखीसराय : जिले के कजरा थाना क्षेत्र सह लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर स्थित बौकुड़ा जंगल में शुक्रवार की दोपहर सर्च अभियान चला रहे एसटीएफ जवानों के दल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी. इसमें एसटीएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया. उसे उसके साथियों की मदद से जंगल से निकाल लखीसराय सदर […]
लखीसराय : जिले के कजरा थाना क्षेत्र सह लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर स्थित बौकुड़ा जंगल में शुक्रवार की दोपहर सर्च अभियान चला रहे एसटीएफ जवानों के दल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी. इसमें एसटीएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया. उसे उसके साथियों की मदद से जंगल से निकाल लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन किये जाने के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जायेगा.
इस संबंध में सदर अस्पताल में मौजूद एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधि बढ़ने की सूचना पर आइजी ऑपरेशन पटना के निर्देश पर एसटीएफ की तीन बटालियन व जमालपुर एसटीएफ व जमुई एसटीएफ की एक-एक बटालियन पांच भागों में बंटकर सात मार्च से ही नक्सलियों के खिलाफ जंगल में कांबिंग ऑपरेशन चला रहे थे. शुक्रवार की दोपहर पटना एसटीएफ की एक टीम जब बौकुड़ा जंगल में अभियान चला रही थी, तो वहां उनकी नक्सलियों की टुकड़ी से भुठभेड़ हो गयी. इसमें दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




