बाइक व पिकअप भान की हुई टक्कर दो अलग अलग दुर्घटना में एक की मौत, तीन जख्मी

Published at :08 Mar 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक व पिकअप भान की हुई टक्कर दो अलग अलग दुर्घटना में एक की मौत, तीन जख्मी

लखीसराय/रामगढ़ चौक : रामगढ़ चौक सहायक थाना क्षेत्र के लखीसराय शेखपुरा राजकीय पथ पर बुधवार को परसांवा एवं झुलौना पावरग्रिड के पास हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी है. तीनों जख्मी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के बादबेहतर इलाज को लेकर […]

विज्ञापन

लखीसराय/रामगढ़ चौक : रामगढ़ चौक सहायक थाना क्षेत्र के लखीसराय शेखपुरा राजकीय पथ पर बुधवार को परसांवा एवं झुलौना पावरग्रिड के पास हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी है. तीनों जख्मी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के बादबेहतर इलाज को लेकर पटना रेफर कर दिया गया है. पहली घटना लगभग एक बजे के आसपास रामगढ़ चौक परसांवा गांव के बीच बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें लखीसराय शहर के दालपट‍्टी निवासी भरत कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार एवं नरेश साव का पुत्र 24 वर्षीय संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के रामगढ़ पीएचसी में भरती कराया गया,

जहां उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां से परिजनों ने दोनों को परिजनों द्वारा इलाज के लिये जमुई ले जाया गया. जानकारी के अनुसार शेखपुरा की ओर से कार रही कार व रामगढ़ चौक की ओर से शेखपुरा की ओर जा रहे बाइक चालक ने आमने-सामने आने के बाद अपना संतुलन खो दिया एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकरायी जिस पर सवार लोगों को हल्की फुल्की चोटें आयी. दूसरी घटना में दो घंटे बाद रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के ही झुलौना पावरग्रिड के पास एक स्कूटी पर सवार दो युवक की ट्रक से टक्कर हो गयी. जिसमें एक युवक की सदर अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो गयी. जबकि दूसरा का सदर अस्पताल में गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है. मृतक हलसी थाना क्षेत्र के बकियाबाद ग्रामवासी अशोक बिंद का 26 वर्षीय पुत्र फंटुश है. जबकि जख्मी युवक मृतक का चचेरा भाई इंद्र बिंद का 24 वर्षीय पुत्र विपिन बिंद है. दोनों अपने गांव से लखीसराय स्कूटी का सर्विसिंग करा कर अपना घर वापस जा रहा था. घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस एवं रामगढ़ चौक पीएचसी के एंबुलेंस से इन दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. बकिया गांव से घटना की जानकारी पाकर काफी लोग परिजन के साथ सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं. जख्मी युवक का सिर एवं पैर में भी जख्म है. जबकि मृतक का सिर फट जाने से मृत्यु होने की बात चिकित्सकों ने कही है. रामगढ़ चौक पुलिस ट्रक को हिरासत में ले लिया है. जबकि चालक भागने में सफल रहा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन