शहर को बाइपास से जोड़ने के लिए होगा सर्वे

Published at :08 Mar 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को बाइपास से जोड़ने के लिए होगा सर्वे

लखीसराय : नगर परिषद् को जल जमाव से मुक्ति दिलाने व बायपास से जोड़ते हुए सड़कों का जाल बिछाने हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए पटना के बुकलिक सर्वेयर को लिखित आदेश दिया गया है. इस बावत जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद अरविंद पासवान ने बताया कि डीपीआर में नगर के सभी वार्डों […]

विज्ञापन

लखीसराय : नगर परिषद् को जल जमाव से मुक्ति दिलाने व बायपास से जोड़ते हुए सड़कों का जाल बिछाने हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए पटना के बुकलिक सर्वेयर को लिखित आदेश दिया गया है. इस बावत जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद अरविंद पासवान ने बताया कि डीपीआर में नगर के सभी वार्डों के नालियों का जल निकासी किऊल नदी में नहीं गिराके बायपास की ओर मोड़ा जायगा.

वहीं अधिकांश सड़कों को बायपास से भी जोड़ने की यथासंभव कोशिश करने की बात कही. चूंकि किऊल नदी का पानी गंगा नदी में जा के मिलती है इसलिये शहर के नालियों की गंदगी को किसी सूरत में किऊल नदी में गिरने से रोकने के लिये आसन्न डीपीआर में प्राथमिकता के साथ ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने कहा सरकार से किऊल नदी में कुल 5 किलोमीटर लंबी शहर के किनारे किउल नदी में सुरक्षा तट बंध सह सड़क निर्माण के लिये भी उक्त प्रतिवेदन में प्राकलन तैयार कर संलग्न किया जायेगा. श्री पासवान ने बताया कि आये दिन शहरों में जल जमाव की समस्या विकराल रूप ले रही है. वहीं नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कचरा प्रबंधन के लिए भी कारगर कदम उठाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन