स्कूल में अव्यवस्थाओं की मिली शिकायतें

Published at :30 Nov 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में अव्यवस्थाओं की मिली शिकायतें

लखीसराय : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार द्वारा बुधवार को पिपरिया शिक्षांचल के लगभग एक दर्जन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण में कई विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन में घोर अनियमितता पाये जाने की बात सामने आयी. कहीं अंडा नहीं मिलने की शिकायत बच्चों द्वारा […]

विज्ञापन

लखीसराय : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार द्वारा बुधवार को पिपरिया शिक्षांचल के लगभग एक दर्जन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण में कई विद्यालयों में चल रहे मध्याह्न भोजन में घोर अनियमितता पाये जाने की बात सामने आयी. कहीं अंडा नहीं मिलने की शिकायत बच्चों द्वारा किया गया तो कहीं बनाया गया भोजन ही घट गया. जिसे लेकर बच्चों ने पदाधिकारी के सामने अपनी शिकायत रखी.

अधिकांश विद्यालयों में मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं मुहैया कराए जाने की जानकारी मिली. श्री कुमार ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीह पिपरिया, प्राथमिक विद्यालय पाकरतड, डीपीपी प्राथमिक विद्यालय वलीपुर, डीपी प्राथमिक विद्यालय बसौना, प्राथमिक टोला काशिस्थान, उत्क्रमित मध्यविद्यालय पिपरिया दियारा, प्राथमिक विद्यालय पिपरिया करारी, प्राथमिक विद्यालय पिपरिया, प्राथमिक विद्यालय पिपरिया पश्चिमी आदि का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन