रेफरल अस्पताल में सुविधाओं का अभाव देखकर तल्ख हुए सीएस

Published at :30 Nov 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में सुविधाओं का अभाव देखकर तल्ख हुए सीएस

सीएस ने किया बड़हिया रेफरल अस्पताल का निरीक्षण गंदगी को देख सीएस ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल को साफ-सुथरा रखने का दिया निर्देश बड़हिया : सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने बुधवार को बड़हिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने प्रसव कक्ष, ओपीडी स्टोर रूम आदि का जायजा लिया. […]

विज्ञापन

सीएस ने किया बड़हिया रेफरल अस्पताल का निरीक्षण

गंदगी को देख सीएस ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल को साफ-सुथरा रखने का दिया निर्देश
बड़हिया : सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने बुधवार को बड़हिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने प्रसव कक्ष, ओपीडी स्टोर रूम आदि का जायजा लिया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने अस्पताल का राउंड लगाते हुए जनरल वार्ड पहुंचे और ऑपरेशन थियेटर की भी जांच की. निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन अस्पताल में मरीजों का जांच कर रहे चिकित्सक कक्ष का भी मुआयना किया
, साथ ही अस्पताल परिसर में जहां-तहां फैली गंदगी को शीघ्र हटवाकर साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया. सीएस के निरीक्षण की जानकारीमिलते ही वार्ड संख्या 9 के पार्षद अमित कुमार भी रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा सीएस से जनरल वार्ड में बेड पर चादर नहीं रहने तथा अस्पताल में साफ-सफाई के अभाव में प्रसव रूम के पास से बदबू आने की शिकायत की़ उन्होंने सीएस से एक्स-रे रूम के समय से नहीं खुलने, प्रसूति को भोजन नहीं दिये जाने सहित प्रसूता के परिजनों से रुपये मांगे जाने की बातों को भी रखा.
वहीं अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं रहने से महिला रोगियों को होने वाली पेशानियों का जिक्र किया. जिस पर सिविल सर्जन ने कहा कि एक एक्स-रे एजेंसी के 15 लाख से अधिक राशि बकाया हो गया है तथा उसकी राशि का भुगतान नहीं हो गया है. इस पर अस्पताल के प्रबंधक के द्वारा उस पर कोई दबाब नहीं दिया जा सकता है. साफ सफाई पर प्रबंधक को लगाते हुए अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा प्रसूता के परिजनों से रुपये लेने वाले लोगो पर कार्रवाई करने की निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन