सुधरे पिपरिया के लोग, खुले में शौच को कहा बाय बाय

Published at :23 Nov 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
सुधरे पिपरिया के लोग, खुले में शौच को कहा बाय बाय

पहल . डीएम के आदेश का असर, बन रहे 250 शौचालय पिपरिया : रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार अपने पूरे दल बल के साथ पिपरिया गांव पहुंच कर लोगों से शौचालय निर्माण की अपील की थी. इसका असर लोगों के दिलों में देखा जा रहा है. मात्र दो तीन दिन में ही पिपरिया गांव में […]

विज्ञापन

पहल . डीएम के आदेश का असर, बन रहे 250 शौचालय

पिपरिया : रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार अपने पूरे दल बल के साथ पिपरिया गांव पहुंच कर लोगों से शौचालय निर्माण की अपील की थी. इसका असर लोगों के दिलों में देखा जा रहा है. मात्र दो तीन दिन में ही पिपरिया गांव में लगभग 250 लोगों द्वारा शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. ऐसे में निर्धारित 30 नवंबर तक ओडीएफ करने की योजना पूर्णत: सफल होते दिख रहा है. इसके लिये प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ स्वच्छताग्रही, पंचायत प्रतिनिधि की सक्रियता भी काफी बढ़ी है. मुखिया सुनीता देवी प्रतिनिधि जीवन यादव, वार्ड सदस्य देवन यादव, बासुदेव भगत, आनंदी राय, रामपुकार यादव, रामूर्ति राय,
रामदुलारी देवी, नीरज पासवान इन सभी प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा अपने अपने घर पर सभी काम काज छोड़ गड्ढे खोदने में जुटे हैं. जीवन यादव द्वारा सुबह से लेकर शाम तक सभी घरों में जा-जा कर गड्ढा खुदवा रहे हैं. जब लोगों द्वारा गड्ढा खोदने का कार्य पूर्ण होता है तो इसकी सूचना तुरंत मुखिया को दी जाती है. श्री यादव ने कहा कि गुरुवार तक सभी घरों में शौचालय के लिये गड्ढा खुदाई कर लिया जायेगा. वहीं ग्रामीण रामकिशुन यादव ने बताया कि बालू की अनुपलब्धता के कारण शौचालय निर्माण नहीं होने के कारण इस गड्ढे में बच्चा, जानवर आदि के गिरने का डर बना हुआ है. वार्ड सदस्य देवन यादव ने कहा कि अगर बालू ससमय उन्हें उपलब्ध करा दिया जाये तब 30 नवंबर से पूर्व शौचालय का निर्माण किया जा सकेगा. आनंदी राय ने कहा कि गड्ढा तो वे खुदाई करा दिये लेकिन अब डर बना हुआ है कि अब इसमें कोई बच्चा गिर न जाये. क्यों कि इस क्षेत्र के जमीन बलुआही है. कभी भी धांसन गिर सकता है. राजद के प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि हम लोग गड्ढा खुदाई करा दिये हैं. अब टीम बना कर डीएम साहेब से बालू उपलब्ध कराने को लेकर मिलने जायेंगे. नीरज पासवान ने कहा कि करारी पिपरिया का हर गली छोटा है. जहां कि बच्चे खेलते कूदते हैं और सभी वार्डों में प्रशासनिक आदेश पर शौचालय के लिये खुदाई की गयी है. ऐसा न हो कि कोई घटना घटित हो जाये. पूर्व वार्ड सदस्य ज्ञानचंद राय ने कहा कि किसी भी हालत में प्रशासन द्वारा उन्हें बालू की उपलब्धता बनायी जाये. ताकि वे लोग डीएम के आदेशानुसार पहले ही शौचालय बना कर तैयार कर लें. उन्होंने मुखिया सुनीता देवी से जाकर बालू उपलब्ध कराने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन