बाइक-बोलेरो की टक्कर में दो जख्मी

Published at :21 Nov 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक-बोलेरो की टक्कर में दो जख्मी

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के समाहरणालय बिलौरी पथ के बाइपास चौक के पास रविवार को बोलेरो एवं बाइक में टक्कर हो जाने से बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है. जिसमें बिलौरी […]

विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के समाहरणालय बिलौरी पथ के बाइपास चौक के पास रविवार को बोलेरो एवं बाइक में टक्कर हो जाने से बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों जख्मी को सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है. जिसमें बिलौरी गांव के जागो महतो के पुत्र रामपाल कुमार एवं देवकीनंदन महतो के पुत्र रामाशीष कुमार शामिल हैं. ग्रामीणों के अनुसार जिला मुख्यालय से गांव जा रहे बाइक मे टक्कर मार कर बोलेरो नंबर बीआर 01 सीबी 9430 फरार हो गया. जिसे नंबर के आधार पर चिन्हित कर पुलिस को सूचित कर दिया गया है. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विपिन कुमार के अनुसार दोनों जख्मी युवको की स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन