अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी

सूर्यगढ़ा : गुरुवार को सूर्यगढ़ा पुलिस ने दैताबांध रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. पुलिस की भनक मिलते ही चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में एसआइ रामेश्वर चौधरी के बयान पर बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर के अज्ञात चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी […]
सूर्यगढ़ा : गुरुवार को सूर्यगढ़ा पुलिस ने दैताबांध रेलवे क्रॉसिंग के समीप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. पुलिस की भनक मिलते ही चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में एसआइ रामेश्वर चौधरी के बयान पर बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर के अज्ञात चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के मुताबिक बुधवार को दिवा गश्ती के दौरान दैताबांध रोड में प्रवेश कर रेलवे क्रॉसिंग पार करके पुलिस ने चानन की ओर से ट्रैक्टर आते देखा. चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर कूदकर बहियार से पहाड़ की ओर भाग गया. पुलिस ने बगैर नंबर लाल रंग की महिंद्रा 275 डीआइ ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




