चालक के संतुलन खोने से गड्ढे में जीप पलट गयी

Published at :28 Jul 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
चालक के संतुलन खोने से गड्ढे में  जीप पलट गयी

चानन : प्रखंड के लाखोचक एवं महेशलेटा गांव के बीच मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह एक कमांडर जीप के पलट जाने से उस सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल लखीसराय सहित अन्य जगहों पर किया गया. जानकारी के अनुसार बन्नूबगीचा निवासी अवधेश यादव का भांजा सुजीत कुमार […]

विज्ञापन

चानन : प्रखंड के लाखोचक एवं महेशलेटा गांव के बीच मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह एक कमांडर जीप के पलट जाने से उस सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल लखीसराय सहित अन्य जगहों पर किया गया. जानकारी के अनुसार बन्नूबगीचा निवासी अवधेश यादव का भांजा सुजीत कुमार बन्नूबगीचा में ही रहकर बन्नूबगीचा से किऊल तक सवारी गाड़ी कमांडर जीप चलाया करता है. अन्य दिनों की भांति गुरुवार को भी बन्नूबगीचा से सवारी ले कर जीप से किऊल की ओर जा रहे थे

कि लाखोचक एवं महेशलेटा के बीच मुख्य सड़क पर वे अपना संतुलन खो दिया और जीप 15 फीट गड्ढे में जा गिरी जिससे उस पर सवार छात्र-छात्राएं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में लाखोचक निवासी विजय यादव की पुत्री 16 वर्षीय प्रियंका कुमारी, सुनील कुमार की पत्नी रूबी कुमारी, पवन यादव का पुत्र अमरजीत कुमार, बालो यादव का पुत्र राकेश कुमार तथा चानो यादव का पुत्र शंभु कुमार गंभीर रूप से घायल हो जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भरती कराया गया, इसके अन्य घायल को निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया. घटना की सूचना पाकर चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन