ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल, भरती

Published at :27 Jul 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल, भरती

लखीसराय : रेलवे लाइन के किनारे से होकर धान रोपने के लिए लखीसराय से मनकट्ठा पैदल जाने के दौरान अशोक धाम हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गयी. घायल महिला को उसके सहयोगियों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है़ घटना […]

विज्ञापन

लखीसराय : रेलवे लाइन के किनारे से होकर धान रोपने के लिए लखीसराय से मनकट्ठा पैदल जाने के दौरान अशोक धाम हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गयी. घायल महिला को उसके सहयोगियों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है़

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 19 हनुमान नगर निवासी मनोज मंडल की 40 वर्षीय पत्नी किरण देवी अपने सहयोगियों के साथ पैदल ही रेलवे लाइन के किनारे से मनकट्ठा स्थित खेत पर धान रोपने के लिए जा रही थी़ इसी दौरान अशोक धाम हाल्ट के समीप ट्रेन आने के दौरान वह असंतुलित हो गयी और ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन