खेत के साथ किसानों के चेहरे पर आयेगी हरियाली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

उत्साह बारिश के साथ-साथ पइन का पानी पहुंचा खेतों तक लखीसराय : जिले के दो पंचायतों के आधा दर्जन गांवों के किसान रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय के मुख्य केनाल से औरे गांव होते शिवनगर मोड़ तक पइन खुदाई एवं आहर मरम्मत कार्य से हर्षित है. दो दिन पूर्व हुई बारिश के साथ-साथ पइन में पानी […]
विज्ञापन
उत्साह बारिश के साथ-साथ पइन का पानी पहुंचा खेतों तक
लखीसराय : जिले के दो पंचायतों के आधा दर्जन गांवों के किसान रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय के मुख्य केनाल से औरे गांव होते शिवनगर मोड़ तक पइन खुदाई एवं आहर मरम्मत कार्य से हर्षित है. दो दिन पूर्व हुई बारिश के साथ-साथ पइन में पानी आ जाने से खेतों की सिंचाई की सुविधा मिल गयी है. सूबे के जल संसाधन योजना एवं विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के प्रयास से हुई नहर की मरम्मत एवं पइन खुदाई कार्य को लेकर लाभार्थी किसानों ने मंत्री ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है.
कृषक नेता औरे पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जदयू नेता रजविश कुमार ने बताया कि लगभग 28 लाख की लागत से सिंचाई विभाग से इस कार्य को कराया गया है. जिससे रामगढ़ चौक प्रखंड के औरे के साथ-साथ सदर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के किसानों को भी सिंचाई की सुविधा मिला है. खासकर औरे, डकरा, गरसंडा, चमघारा के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने में यह सहायक हो रहा है. चमघारा के किसान अशोक यादव, दासो यादव, अनिल बिंद, गंगा यादव, डकरा के राजेंद्र सिंह, गरसंडा के राजीव कुमार, डकरा के वीरेंद्र सिंह, औरे के अशोक शर्मा आदि ने किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण इस योजना को करवाने को लेकर मंत्री ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है.
हर्षित किसानों ने मंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त
परदेस कमाने गये मजदूरों की भी हो रही घर वापसी
दूर-दराज के ट्रेनों से इकठ्ठे लौट रहे क्षेत्र के मजदूर
इधर खेतों में पानी होने के साथ ही किसान धान रोपने को लेकर मजदूरों की तलाश में जुट गये हैं. इस क्षेत्र के काफी मजदूर इन दिनों बाहर से घर वापसी कर रहे हैं. पंजाब, गुजरात के अलावे बिहार के ही अन्य क्षेत्रों से ट्रेन से लखीसराय स्टेशन पर इन दिनों रोजाना मजदूरों की खेप उतर रहा है. बुधवार की सुबह पांच बजे के आसपास पहुंची हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस से लगभग सौ से अधिक की संख्या में मजदूर सुपौल से लखीसराय स्टेशन पर उतरकर अपने-अपने गांव जा रहे थे. इन घर वापसी वाले मजदूरों से संपर्क बनाने को लेकर डकरा (रामगढ़ चौक) आदि गांवों के किसान भी स्टेशन पर पहुंचे हुए थे. जदयू नेता रंजन सिंह मोहन, वरुण कुमार सिंह समेत अनेक लोगों ने सिसमा, महिसौरा आदि गांवों के खेतों तक पटवन का पानी पहुंचाने के लिए स्लुइश गेट, छिलका आदि का निर्माण मंत्री द्वारा कराये जाने की बात कह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है. जल्द ही डकरा मोड़ एनएच 80 से गरसंडा स्टेशन पहुंच पथ का मरम्मत एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा. औरे पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि टेंडर हो चुका है, बारिश थमते ही कार्य प्रारंभ कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




