परिवार विकास मेला 31 जुलाई तक विस्तारित

लखीसराय : विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से प्रारंभ परिवार विकास मेला की निर्धारित अवधि का 31 जुलाई तक विस्तार किया गया है. ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम 24 जुलाई तक ही होना था. लखीसराय जिला में इस पखवारा में कुल 720 बंध्याकरण का लक्ष्य था जिनमें 60 पुरुष का नसबंदी भी शामिल है परंतु […]
लखीसराय : विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से प्रारंभ परिवार विकास मेला की निर्धारित अवधि का 31 जुलाई तक विस्तार किया गया है. ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम 24 जुलाई तक ही होना था. लखीसराय जिला में इस पखवारा में कुल 720 बंध्याकरण का लक्ष्य था जिनमें 60 पुरुष का नसबंदी भी शामिल है परंतु अभी तक इस जिले के सभी अस्पतालों को मिलाकर मात्र 135 बंध्याकरण का ऑपरेशन हुआ तो एक एक मात्र पुरुष का नसबंदी कार्य किया गया है.
इसी स्थिति को भांपते हुए पिछले एक सप्ताह से जिले के गांव-गांव में सारथी रथ भेजकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. सोमवार को यह रथ हलसी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरान कर बंध्याकरण नसबंदी के साथ-साथ परिवार नियोजन को लेकर कंडोम का इस्तेमाल, कॉपर -टी की व्यवस्था संबंधित अनेक परिवार नियोजन की जानकारी लोगों को प्रदान किया. इस दौरान सभी कार्यक्रमों से मिल रही सफलता की रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य समिति को लगातार भेजा रहा था.
अपेक्षित लक्ष्य से काफी कम उपलब्धि को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा परिवार विकास मेला को 31 जुलाई तक कार्यान्वित कर लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में डीएचएस के पदेन अध्यक्ष डीएम सुनील कुमार ने बाल विकास परियोजना, जीविका एवं महादलित विकास मिशन से जुड़े लोगों को भी सहयोग करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




