जमीन के मुताबिक बने सब्जी मंडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2017 2:30 PM (IST)
विज्ञापन

शहर में वर्तमान में सब्जी मंडी की कोई तय जगह नहीं है. इससे आये दिन जाम लगती रहती है. वहीं सब्जी विक्रेता द्वारा फेंके गये कचड़े से शहर में गंदगी का अंबार लगा रहता है. इसके िलए शहर में जमीन की तलाश करने में प्रशासन जुट गयी है. लखीसराय : सुरक्षित शौच व्यवस्था के साथ […]
विज्ञापन
शहर में वर्तमान में सब्जी मंडी की कोई तय जगह नहीं है. इससे आये दिन जाम लगती रहती है. वहीं सब्जी विक्रेता द्वारा फेंके गये कचड़े से शहर में गंदगी का अंबार लगा रहता है. इसके िलए शहर में जमीन की तलाश करने में प्रशासन जुट गयी है.
लखीसराय : सुरक्षित शौच व्यवस्था के साथ साथ नगर को स्वच्छ रखने को लेकर सुव्यवस्थित सब्जी मंडी का होना भी आवश्यक है. सब्जी मंडी में गंदगी फैलने से कभी भी कोई बीमारी शहर में महामारी का रूप ले सकता है. इस पर नियंत्रण की सबसे बड़ी जिम्मेवारी नगर परिषद को जाती है.
शहर में सब्जी मंडी के लिये पर्याप्त जमीन की कमी तो है, लेकिन समुद्र में शहर बसाने की तरह किऊल नदी के किनारे की जमीन को सब्जी मंडी के निर्माण में लाया जा सकता है. लखीसराय विद्यापीठ चौक, थाना चौक, बाजार समिति के पास भी पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है. जरूरत है संकल्प के साथ कार्य योजना तैयार करने की. इस संबंध में प्रभात खबर द्वारा सांसद व विधायक लोगों से ली गयी राय में भी सभी ने सब्जी मंडी निर्माण की आवश्यकता जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




