सड़क पर नाचने लगी है मौत

Published at :11 Jul 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर नाचने लगी है मौत

सूर्यगढ़ा : सावन का महीना शुरू होते ही एनएच पर मौत का तांडव शुरू हो गया है़ सावन महीने में एनएच 80 होकर काफी संख्या में वाहन से देवघर जाने वाले शिवभक्त जल भरने सुलतानगंज जाते हैं. ऐसे में एनएच पर ट्रैफिक लोड तीन गुणा से अधिक हो जाता है़ चिकनी सड़क पर वाहनों की […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : सावन का महीना शुरू होते ही एनएच पर मौत का तांडव शुरू हो गया है़ सावन महीने में एनएच 80 होकर काफी संख्या में वाहन से देवघर जाने वाले शिवभक्त जल भरने सुलतानगंज जाते हैं. ऐसे में एनएच पर ट्रैफिक लोड तीन गुणा से अधिक हो जाता है़ चिकनी सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम नहीं रही, जिससे सावन के पूरे महीने सड़क हादसा की प्रबल संभावना बनी रहती है़ सोमवार की तड़के सावन महीने के पहले ही दिन खेमतरनी गांव के समीप टाटा 407 कांवरिया वाहन की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गयी जिसमें 7 महिला सहित 13 कांवरिया घायल हो गये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन