सौदा तय होने के बाद अपहृत मुंशी को छोड़ा

Published at :29 Jun 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सौदा तय होने के बाद अपहृत मुंशी को छोड़ा

सिकंदरा : कैलाश डैम नहर में खुदाई का कार्य करा रहे अपहृत मुंशी उमाशंकर को अपहर्ताओं ने मंगलवार की रात नवादा जिला के कादिरगंज के समीप छोड़ दिया. सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस कादिरगंज पहुंची और मुंशी उमाशंकर सिंह को सिकंदरा थाना ले आयी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने चलाया सर्च अभियान […]

विज्ञापन

सिकंदरा : कैलाश डैम नहर में खुदाई का कार्य करा रहे अपहृत मुंशी उमाशंकर को अपहर्ताओं ने मंगलवार की रात नवादा जिला के कादिरगंज के समीप छोड़ दिया. सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस कादिरगंज पहुंची और मुंशी उमाशंकर सिंह को सिकंदरा थाना ले आयी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान :
इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया की मुंशी उमाशंकर सिंह के अपहरण के बाद से ही पुलिस अपहृत की बरामदगी को लेकर सर्च अभियान चला रही थी.
सौदा तय होने…
आखिरकार पुलिस द्वारा बनाये गये दबाव के बाद अपहर्ताओं ने मुंशी उमाशंकर सिंह को नवादा जिले के कादिरगंज के समीप छोड़ दिया. हालांकि पुलिस भले ही दबाव बना कर अपहृत को छोड़ने का दावा कर रही है.
डील के बाद मुंशी को किया गया रिहा
सूत्रों की मानें तो अपहर्ता व संवेदक के बीच हुई डील के बाद ही मुंशी उमाशंकर सिंह को रिहा किया गया है. जानकारी के मुताबिक डील हुई राशि का कुछ हिस्सा मिलने व शेष राशि बाद में देने की सहमति जताये जाने के बाद अपहर्ताओं ने बुधवार की रात अपहृत मुंशी उमाशंकर सिंह को नवादा जिला के कादिरगंज के समीप लाकर मुक्त कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन