छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला निकला प्रेम प्रसंग

Published at :22 Jun 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला निकला प्रेम प्रसंग

प्रेमी के साथ भागने के क्रम में ट्रेन से फिसलने से पीड़िता हुई घायल मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले का हुआ खुलासा डीआइजी ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पत्रकारों को दी जानकारी लखीसराय : मैट्रिक की छात्रा को दुष्कर्म के आरोपितों द्वारा ट्रेन से फेंके जाने से नहीं बल्कि प्रेमी संग […]

विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागने के क्रम में ट्रेन से फिसलने से पीड़िता हुई घायल

मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले का हुआ खुलासा
डीआइजी ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पत्रकारों को दी जानकारी
लखीसराय : मैट्रिक की छात्रा को दुष्कर्म के आरोपितों द्वारा ट्रेन से फेंके जाने से नहीं बल्कि प्रेमी संग भागने के चक्कर में ट्रेन से फिसलने की वजह से वह घायल हुई थी़ मंगलवार को मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद आरोपितों की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मिली जानकारी के बाद बुधवार को मुंगेर प्रक्षेत्र की डीआइजी मंजू झा ने एसपी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही़ श्रीमती झा बुधवार की दोपहर लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच मामले में गिरफ्तार दुष्कर्म पीड़िता के भाई के साले धर्मवीर एवं लाखोचक गांव के मुख्य आरोपित मृत्युंजय कुमार से लंबी पूछताछ की़
पूछताछ के बाद डीआइजी ने कहा कि गिरफ्तार धर्मवीर के साथ छात्रा का पहले से प्रेम चल रहा था़ घटना की रात भी धर्मवीर किऊल स्टेशन पर छात्रा का इंतजार कर रहा था़ उसी से मिलने छात्रा अपने घर से निकलकर संतोष एवं मृत्युंजय के साथ किऊल स्टेशन पहुंची़ किऊल स्टेशन पर 13420 डाउन मुजफ्फरपुर इंटसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान छात्रा का पैर फिसला और वह ट्रेन से नीचे गिरने से घायल हो गयी़ वहीं छात्रा को खोजते हुए जब उसके परिजन लाखोचक स्टेशन से किऊल पहुंचे तो छात्रा के घायलावस्था को देखते हुए उसे चिकित्सक के पास इलाज के लिए लेकर चले गये़ डीआइजी ने बताया कि अभी तक गिरफ्तार आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का दिखायी पड़ रहा है़ इस मामले में अभी पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट और अनुसंधान की रिपोर्ट आने के बाद आगे मामले का और खुलासा हो सकता है़ मौके एसडीपीओ पंकज
कुमार, चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे़ इधर, एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से अभी और पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन