दुष्कर्म का एक आरोपित गिरफ्तार

Published at :19 Jun 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का एक आरोपित गिरफ्तार

दुस्साहस. शुक्रवार की सुबह चानन के लाखोचक की छात्रा को दुष्कर्म के बाद फेंका था ट्रेन से मैट्रिक की छात्रा से दुष्कर्म के एक आरोिपत को पुलिस ने शनिवार की देर रात चानन थाना क्षेत्र से घर से गिरफ्तार कर लिया. लखीसराय : मैट्रिक छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात चानन […]

विज्ञापन

दुस्साहस. शुक्रवार की सुबह चानन के लाखोचक की छात्रा को दुष्कर्म के बाद फेंका था ट्रेन से

मैट्रिक की छात्रा से दुष्कर्म के एक आरोिपत को पुलिस ने शनिवार की देर रात चानन थाना क्षेत्र से घर से गिरफ्तार कर लिया.
लखीसराय : मैट्रिक छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात चानन थाना पुलिस ने एक दुष्कर्मी के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह हुई घटना के बाद शनिवार की शाम पीड़िता के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ था़ जिसके बाद शनिवार की रात को मामले में लाखोचक के ही कामेश्वर यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार सहित दो लोगों को नामजद करते हुए कुल आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था़
ु दर्ज मामले में नामजद लखोचक गांव के ही बनारसी तांती का 14 वर्षीय पुत्र सह कक्षा नवम का छात्र संतोष तांती को पुलिस ने शनिवार की रात को ही उसके घर से सोते अवस्था में गिरफ्तार कर लिया़ इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि घटना के बाद सदर अस्पताल में इलाजरत पीड़िता द्वारा दुष्कर्मी मृत्युंजय कुमार के अलावे आधा दर्जन लोगों में सिर्फ संतोष तांती की पहचान बतायी गयी थी़ जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष को गिरफ्तार कर लिया. संतोष से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन