ट्रैक्टर से दब कर दो मनरेगा मजदूरों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक ऐजनीघाट के निजामपुर गांव निवासी बड़हिया : बुधवार को बड़हिया पुलिस अंचल के बुनियादी विद्यालय बीरूपुर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में मिट्टी लदे ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. हादसे में मृत मजदूर बीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐजनीघाट पंचायत के निजामपुर ग्रामवासी वसंत साव का 30 वर्षीय पुत्र […]
विज्ञापन
मृतक ऐजनीघाट के निजामपुर गांव निवासी
बड़हिया : बुधवार को बड़हिया पुलिस अंचल के बुनियादी विद्यालय बीरूपुर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में मिट्टी लदे ट्रैक्टर के पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. हादसे में मृत मजदूर बीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐजनीघाट पंचायत के निजामपुर ग्रामवासी वसंत साव का 30 वर्षीय पुत्र उमेश साव व इंद्रदेव महतो का 25 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश महतो है. हादसे में निजामपुर ग्रामवासी स्व धोबी महतो का 30 वर्षीय पुत्र मौली महतो बुरी तरह घायल है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे व रोष प्रकट करने लगे. आक्रोशित भीड़ पुलिस को ट्रैक्टर के नीचे से शव निकालने नहीं दे रहे थे
और वरीय पदाधिकारी के घटनास्थल पर आने की मांग पर अड़े हुए थे. बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर व मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने के आश्वासन के बाद ही ट्रैक्टर के नीचे दबे लाश को निकलवाया गया व पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेजा गया.
बड़हिया पुलिस अंचल के बीरूपुर थाना क्षेत्र की घटना
हो रहा था मिट्टी भरायी का काम
मनरेगा के तहत मिट्टी भरायी का काम हो रहा था जिसके तहत ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जा रहा था. किस योजना के तहत काम हो रहा है यह बताने को कोई तैयार नहीं है. जबकि विभागीय पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि और बिचौलिये की तिकड़ी गुपचुप तरीके से मशीन और ट्रैक्टर से मिट्टी भरायी की खानापूर्ति कर सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे थे. मौके पर बड़हिया बीडीओ उपेंद्र कुमार, सीओ रामदत्त पासवान, बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार, पिपिरया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, बड़हिया पुलिस अंचल निरीक्षक सर्वेश्वर सिंह, बीरूपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौजूद थे. सिंचाई विभाग द्वारा सोती और नाला की खुदाई जेसीबी से की जा रही है. बिचौलिये पीआरएस और पंचायत प्रतिनिधि मनरेगा के तहत मुफ्त की मिट्टी से गड्ढे की भरायी ट्रैक्टर से करा रहे थे तभी घटना घटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




