निस्ता में तनाव की स्थिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

गोलीबारी . महिला की मौत से बिगड़ा गांव का माहौल सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों मे करीब एक सौ राउंड से अधिक चली गोली. सूर्यगढ़ा : सड़क निर्माण कार्य के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में निस्ता गांव निवासी नंदू यादव की […]
विज्ञापन
गोलीबारी . महिला की मौत से बिगड़ा गांव का माहौल
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों मे करीब एक सौ राउंड से अधिक चली गोली.
सूर्यगढ़ा : सड़क निर्माण कार्य के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में निस्ता गांव निवासी नंदू यादव की पत्नी 35 वर्षीया शालो देवी की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में मंगलवार की रात घटी. एएसआइ गोविंद प्रसाद ने बताया कि जनार्दन यादव अपने निजी जमीन पर सड़क निर्माण किये जाने का विरोध कर थे.
उनका कहना था कि पंचायत की मुखिया इंदु देवी व उनके पति पूर्व मुखिया राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा जनार्दन यादव की निजी जमीन से होकर सड़क निर्माण किया जा रहा है व सड़क निर्माण के लिए मिट्टी गिरायी गयी है. जबकि मुखिया पति का कहना था कि सरकारी भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा है. मंगलवार को इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और माहौल तल्ख हो गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा सुलह का प्रयास भी किया गया लेकिन शाम होते ही तनाव बढ़ा व रोड़ेबाजी के बाद दोनों पक्षों के बीच एक सौ राउंड से अधिक गोलीबारी हुई, जिसमें शालो देवी की गोली लगने से मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




