नये प्रखंड गठित करने को ले डीएम से मांगी रिपोर्ट

Published at :08 Jun 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
नये प्रखंड गठित करने को ले डीएम से मांगी रिपोर्ट

जिले के छह जगहों के लिये रखी है मांग लखीसराय : जिले के छह जगहों के राजनीतिज्ञों द्वारा राज्य सरकार से नये प्रखंड बनाये जाने की मांग की गयी है. इस पर राज्य सरकार द्वारा डीएम से 16 प्रकोष्ठों में जानकारी मांगी गयी है. इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के ही मेदिनीचौकी, पीरी बाजार, माणिकपुर एव […]

विज्ञापन

जिले के छह जगहों के लिये रखी है मांग

लखीसराय : जिले के छह जगहों के राजनीतिज्ञों द्वारा राज्य सरकार से नये प्रखंड बनाये जाने की मांग की गयी है. इस पर राज्य सरकार द्वारा डीएम से 16 प्रकोष्ठों में जानकारी मांगी गयी है. इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के ही मेदिनीचौकी, पीरी बाजार, माणिकपुर एव कजरा को नया प्रखंड बनाने की मांग की गयी है. इसके अतिरिक्त चानन प्रखंड के लाखोचक व हलसी प्रखंड के तेतरहट के संबंध में प्रखंड स्थापना को लेकर मांग रखी गयी है.
ऐसे में सूर्यगढ़ा प्रखंड को पांच-पांच भाग में विभक्त करना असंभव प्रतीत होता है. मेदिनीचौकी के लिये देवघरा चंद्रटोला के सरपंच केशव प्रसाद सिन्हा व जदयू युवा नेता प्रवीण कुमार पंकज द्वारा मेदिनीचौकी के अतिरिक्त कजरा को भी प्रखंड बनाने की मांग की गयी है. इसी तरह आशुतोष कुमार द्वारा पीरीबाजार तो शर्मिला देवी द्वारा लाखोचक व जदयू नेता सुरेंद्र महतो व प्रभु साव द्वारा तेतरहट को प्रखंड बनाने की मांग रखी गयी है. इस संबंध में जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मांगी गयी जानकारी का अवलोकन किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन