अचानक ट्रेन के खुल जाने से यात्रियों में मचा हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा-गया एक्सप्रेस में बाल-बाल बचे यात्री लखीसराय : अप लाइन से जाने वाली गया-हावड़ा एक्सप्रेस के अचानक खुल जाने से कई यात्री दुर्घटना के शिकार होने से बाल-बाल बच गये. हावड़ा से चलकर जमालपुर होते हुए गया तक जाने वाली हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह किऊल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रूकी. इस […]
विज्ञापन
हावड़ा-गया एक्सप्रेस में बाल-बाल बचे यात्री
लखीसराय : अप लाइन से जाने वाली गया-हावड़ा एक्सप्रेस के अचानक खुल जाने से कई यात्री दुर्घटना के शिकार होने से बाल-बाल बच गये.
हावड़ा से चलकर जमालपुर होते हुए गया तक जाने वाली हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह किऊल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रूकी. इस बीच प्लेटफॉर्म नंबर दो पर झाझा-पटना इमएमयू आकर खड़ी हुई. इएमयू के पैसेंजरों ने जैसे ही ट्रेन से उतकर गया-हावड़ा पर चढ़ने की कोशिश की, तब तक ट्रेन खुल गयी.
साधारण बोगी में काफी भीड़ होने के कारण कई यात्री ट्रेन में चढ़ने के क्रम में गिरने से बच गये.
एक प्रत्यक्षदर्शी रेलवे कोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन खुलने से पूर्व न ही हॉर्न बजा और न ही गार्ड द्वारा हरी झंडी दिखायी गयी. इसके कारण अचानक ट्रेन खुलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन के रूकने के बाद ही यात्री ट्रेन पर चढ़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




