स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
सदर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात को नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ने फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास से सात पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
किशनगंज.
सदर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात को नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ने फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास से सात पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अजय चौहान टेउसा का रहने वाला है. स्मैक का वज़न 1.32 ग्राम मापा गया है. आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है. मामले में पुलिस की टीम सोमवार की रात्रि को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.थाना में आरोपित युवक की तलाशी ली गई. तलाशी में युवक के पास से स्मैक बरामद किया गया.स्मैक बरामद होते ही पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि स्मैक किसके पास से लाया गया था. सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










