ePaper

नव वर्ष के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट का रूख कर रहे युवा

Updated at : 30 Dec 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
नव वर्ष के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट का रूख कर रहे युवा

नव वर्ष के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट का रूख कर रहे युवा

विज्ञापन

किशनगंज. नये साल में अब एक दिन शेष बचा हुआ है. एक दिन बाद गुरुवार को वर्ष 2026 का स्वागत किया जाएगा. नए वर्ष के स्वागत की तैयारी में अभी से ही लोग जुट गए हैं. शहर के युवा अपने दोस्तों के साथ नए साल को लेकर पिकनिक स्पॉटों के चयन की बात कर रहे है. हालांकि जिले में आधा दर्जन पिकनिक स्पॉट है. लेकिन ज्यादातर युवा हिल स्टेशन को ही प्राथमिकता दे रहे हैं. ज्यादातर लोग हिल स्टेशन में ही नए वर्ष का स्वागत करना चाह रहे है. लोगों की पहली पसंद दार्जलिंग, गंगटोक, दूधिया, पानीघाटा, सेवक, कलिम्पोंग आदि हिल स्टेशन है. ये सभी हिल स्टेशन किशनगंज ज़िले से 100 से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. हालांकि इन हिल स्टेशनों के होटलों की ऑनलाइन बुकिंग भी हो चुकी है. लोगों ने चार पहिया वाहन भी किराए पर बुक कर लिया है. स्कार्पियो वाहन के ऑनर विक्की कुमार ने बताया कि यहां 10 दिन पूर्व से ही गाड़ियों की बुकिंग हो जाती है. अत्यधिक चढ़ाई होने के कारण एक्सपर्ट चालक को ही भेजा जाता है. वहीं कुछ निजी स्कूल के द्वारा भी बच्चों को पिकनिक स्थलों में ले जाये जाने की योजना बनायी जा रही है. कुछ युवाओं ने बताया कि हमलोग बाइक से भी दूरी वाले पिकनिक स्पॉट जाते थे. लेकिन इस बार ठंड अत्यधिक है,इसलिए इस बार बाइक से दूर जाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. सोच रहे है की चार पहिया वाहन से ही जाएंगे. जिले में एक दर्जन स्थानों में पिकनिक स्पॉट है.सदर प्रखंड में जिला मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर स्थित बेलवा के ओदरा में सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है. इसके अलावे, बुद्धा शांति पार्क, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज प्रखंड के भीमतकिया, कच्चूदाह, पोठिया स्थित कुछ चायबागान आदि स्थानों में भीड़ जुटती है. चिन्हित पिकनिक स्पॉटों में सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन