हरगौरी मंदिर में दो महिलाओं ने दो भक्तों के गले से उड़ायी चेन

Updated:
विज्ञापन
हरगौरी मंदिर में दो महिलाओं ने दो भक्तों के गले से उड़ायी चेन

सोमवार को गौरी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर छिनतई गिरोह की महिला अपराधियों ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया

विज्ञापन

सीसीटीवी में घटना हुई कैद ठाकुरगंज सोमवार को गौरी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर छिनतई गिरोह की महिला अपराधियों ने दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया. दो महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया. घटना के बाद पुलिस हर बार की तरह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर कर उनकी तलाश में जुट गयी. मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर न मंदिर कमेटी के सदस्य सक्रिय थे न पुलिस जवान थे. हरगौरी मंदिर परिसर के गर्भ गृह में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जो इस घटना का कारण बना. वार्ड नंबर पांच की विभा देवी और वार्ड नंबर 9 निवासी सव्यसाची मंडल की पत्नी के साथ घटना घटी. जब महिलाओं को अपने गले की चेन गायब होंमे की भनक लगी और हो हल्ला हुआ. इसके बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी, सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न कुमार व पुलिस बल ने मंदिर परिसर के आसपास नप पंचायत के सीसीटीवी कैमरे के पुटेज खंगाले. जिसमें दो महिला को भक्तों के गले से सोने का चैन निकालते देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन