20 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

होली के मद्देनजर दिघलबैंक पुलिस थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
दिघलबैंक. होली के मद्देनजर दिघलबैंक पुलिस थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में की गयी जांच के दौरान एक महिला को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर दिघलबैंक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक महिला को देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया.लगातार हो रही छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










