किशनगंज में लखविंदर सिंह लक्खा और शिशिर कुमार दास का भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
किशनगंज में लखविंदर सिंह लक्खा और शिशिर कुमार दास का भव्य स्वागत

लखविंदर सिंह लक्खा और शिशिर कुमार दास का स्वागत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा कमेटी का पुनर्गठन करते हुए सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, किशनगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास को सदस्य मनोनीत किया गया है. मनोनयन के बाद आयोग के नवमनोनीत उपाध्यक्ष सरदार लक्खविंदर सिंह लक्खा और सदस्य अधिवक्ता शिशिर कुमार दास किशनगंज पहुंचे, जहां दोनों का भव्य स्वागत समर्थकों ने किया. वंदे भारत ट्रेन से किशनगंज स्टेशन पहुंचने पर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया. समर्थकों के द्वारा गाजे बाजे के साथ शहर में जुलूस निकाला गया. जमकर आतिशबाजी की गयी. इस अवसर पर सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का आभार जताया. कहा कि लंबे समय के बाद सिख समाज को अल्पसंख्यक आयोग में रखा गया है. अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने कहा कि कमियों को दूर करने करने का प्रयास किया जायेगा. इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि आज का दिन उनके लिए पर्व के समान है. नप अध्यक्ष सह जदयू नेता अधिवक्ता इंद्रदेव पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, लखन लाल पंडित, अधिवक्ता जय किशन प्रसाद कुशवाहा, ज्योति कुमार सोनु, श्रीकृष्ण दूबे, हरिराम अग्रवाल, शिशिर कुमार दास, खोशी देवी, बिजली सिंह, अनुपमा ठाकुर, पंकज सिंन्हा, लखविर कौर, सुबोध माहेश्वरी, अधिवक्ता अजीत दास, अधिवक्ता गौतम पौद्धार, जदयू नेता प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, जदयू नेता सह अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष प्रहलाद सरकार, पूर्व मंत्री नौशाद आलम, कमाल अंजुम, फिरोज अंजुम, लोजपा (आर) प्रदेश उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन, लोजपा जिलाध्यक्ष हबिबुररहमान, हम (सेकुलर) जिलाध्यक्ष डॉ शाहजहां, रालोमा के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम सहित अन्य ने नवमनोनीत उपाध्यक्ष व सदस्य को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन