जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानन्द
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2025 7:14 PM
स्वामी विवेकानन्द के बताए मार्ग पर हम सभी को चलने की जरूरत है
किशनगंज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नमो बिहार एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व रेड क्रॉस सोसाइटी मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सह भाजपा नेता कुमार विशाल उर्फ डब्बा भाई की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 12 हरि बस्ती सेवा नगर किशनगंज में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के बताए मार्ग पर हम सभी को चलने की जरूरत है.इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम ने लोगों को निशुल्क चिकित्सा जांच सेवा दिया. स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के द्वारा दवा भी निशुल्क दिया गया. हरि बस्ती्र सेवा बस्ती में करीब सैकड़ों मरीज इलाज करवाने के लिए शिविर में पहुंचे एवं यही नमो कार्यक्रम धरमगंज पंचायत भवन एवं डुमरिया भट्टा एवं फुलवारी, पुलिस लाइन, माझिया कुमार बस्ती एवं माझिया खिखिर बस्ती में डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई. इस अवसर पर सेवा के भाव से स्थानीय सेवाभावी संघ परिवार से सहकारवा संजय कृष्ण,भाजपा नेता राजेश गुप्ता कुमार विशाल उर्फ डब्बा भाजपा नेता पंकज कुमार शाह उर्फ मानु, अधिवक्ता जय किशन प्रसाद, वार्ड पार्षद अनिल सिंह वार्ड पार्षद संजय पासवान वार्ड पार्षद गायत्री साहा सुखदेव जी विभाग कारवां राष्ट्रीय स्वयं संघ के माननीय जिला विभाग कारवाह अमरचंद, सुखदेव, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय सिंह, मुकेश पोद्दार अर्चना सिंह, नगर कारवाह देवाशीष कुमार, विक्रम कुमार, गोपाल कुमार, सचिन कुमार, अधिवक्ता भास्कर मिश्रा, संदीप सोनार,गगनदीप सिंह, हीरालाल छाजड़ अजय साहा सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










