स्वैच्छिक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 3 दिसंबर को

जिला पदाधिकारी-सह-इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल राज के निर्देशानुसार आगामी 3 दिसंबर 2024 को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक मेगा ब्लड डोनेशन आयोजन किया जायेगा.
किशनगंज.जिला पदाधिकारी-सह-इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष विशाल राज के निर्देशानुसार आगामी 3 दिसंबर 2024 को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक मेगा ब्लड डोनेशन आयोजन किया जायेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को तत्काल ब्लड मिले, इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर बहुत ही जरूरी है. साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रक्तदाताओं व आम लोगों को जागरूक किया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये युवाओं को रक्तदान के लिये प्रेरित करने की जरूरत है. उन्होंने रेडक्रॉस के सचिव व सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि इस महान कार्य के लिए संबंधित लोगों का सहयोग व जागरूकता अति आवश्यक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




