ePaper

छोटे पुल के निर्माण से भड़के ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

Updated at : 02 Jan 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
छोटे पुल के निर्माण से भड़के ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (चरण-तीन) के तहत महानंदा पुल के समीप से दोगच्छी-तेतलगुड़ी सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया.

विज्ञापन

दोगच्छी-तेतलगुड़ी सड़क के निर्माण के दौरान बन रहा था पुल

ग्रमीणों ने कहा छोटे पुल से भविष्य में होगी दिक्कत, लंबाई बढ़ाने की जरूरत

ठाकुरगंज

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (चरण-तीन) के तहत महानंदा पुल के समीप से दोगच्छी-तेतलगुड़ी सड़क के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया. ग्रामीण इस स्थल पर छोटे पुल का निर्माण किये जाने का विरोध कर रहे थे.

करीब 8.590 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण टॉप लाइन इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रालि, कटिहार द्वारा लगभग 9 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक ने छोटे पुल के स्थान पर मात्र पांच मीटर चौड़े पुल के निर्माण की बात कही, जो इस स्थल पर अपर्याप्त साबित होगा. इस दौरान पूर्व मुखिया मुस्तफा हसन उर्फ प्रिंस, मो हबीब, फिरोज आलम, वार्ड सदस्य शोएब आलम, रहीमुद्दीन आदि ने बताया कि पूर्व में यहां 10 मीटर लंबा और चार बॉक्स वाला पुल बना हुआ है, जो अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में है. उक्त पुल महानंदा नदी के बेहद करीब स्थित है और हर वर्ष बरसात के दौरान नदी की उफान से आसपास की सैकड़ों एकड़ फसलें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. ऐसे में छोटे पुल का निर्माण भविष्य में बड़ी समस्या बन सकता है. मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल-2 के ब्लॉक-2 के कनीय अभियंता ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में जिस प्रकार के पुल का प्रावधान है, उसी के अनुसार निर्माण किया जाएगा. हालांकि ग्रामीण बड़े पुल की मांग पर अड़े थे. कनीय अभियंता ने ग्रामीणों से लिखित शिकायत करने की बात कही, ताकि विभाग को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन