अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक घायल

अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक घायल
पहाड़कट्टा. किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ पर छत्तरगाछ मीरामणि पुल के समीप शुक्रवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया है. सूचना पाकर छत्तरगाछ पुलिस स्थल पर पहुंची व चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दो बजे ट्रक मालदा से किशनगंज महानंदा नदी के पुरंदरपुर बालू घाट पर बालू लेने जा रहा था. घटना में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी ट्रक चालक मो सब्बीर आलम घायल हुआ है. खलासी को आंशिक चोट लगी है. अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से सड़क किनारे लगे कई वृक्षों की भी क्षति हुई है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










