चोरी की मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार
किशनगंज. आरपीएफ की टीम ने किशनगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय के पास दो युवकों को चोरी की मोबाइल के साथ हिरासत में लिया है. आरपीएफ की अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी व आरपीएफ कर्मी के डेका के साथ सीआईबी एनजेपी के साथ रेलवे स्टेशन पर अभियान चला रही थी. अभियान में टीम ने देखा की दो व्यक्ति संदिग्ध तरीके से शेड पोल नंबर 18-19 के पास बेंच पर बैठे थे. कर्मियों को देखकर वे घबरा गए और भागने की कोशिश की. किसी तरह दोनों को पकड़ लिया गया. दोनों युवकों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया. टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है. पकड़ा गया आरोपित मोहम्मद सूफियान फुलबरिया बेगूसराय और मो सरफराज फुलबरिया बेगूसराय का रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










